दमोह: कलेक्टर ने लुहर्रा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया, FLN मेले में हुए शामिल, बच्चों ने कला और जौहर का प्रदर्शन किया
Damoh, Damoh | Jan 11, 2025 दमोह आज शनिवार सुबह 11 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर शहर की सीमा से सटे ग्राम लुहर्रा पहुंचे। जहां उन्होंने लुहर्रा प्राथमिक शाला में आयोजित FLN मेले में हिस्सा लिया। यहां आयोजित कार्यक्रम मे स्कूली बच्चो ने शैक्षणिक गतिविधियों, खेलों, सहित अन्य माध्यमों से अपनी कला और क्षमताओं का प्रदर्शन किया। वही कलेक्टर ने बच्चों से सवाल जवाब भी किए जिनके बखूबी जवाब दिए।