दमोह: जिला प्रशासन की पहल पर 'हम होंगे कामयाब' कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन, राज्य मंत्री लखन पटेल हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jan 11, 2025 दमोह आज शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में हम होंगे कामयाब अभियान के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमे राज्य मंत्री लखन पटेल शामिल हुए। यहां पर इंदौर से पहुंचे विषय विशेषज्ञों के द्वारा IIT, JEE, NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में सफलता के टिप्स दिए।