दमोह: कलेक्टर और एसपी ने मोहन टॉकीज से बड़ापुरा तक मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायज़ा
Damoh, Damoh | Jan 11, 2025 दमोह शांति समिति की बैठक में हुए निर्णय के बस आज शनिवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ मोहन टॉकीज से लेकर पुराना थाना, महाकाली चौराहा, गड़ी मोहल्ला, चमन तिगड्डा, बड़ापुरा का भ्रमण किया। और यहां की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को जाना। यहां यातायात व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।