सुनेल: सुनेल कस्बे में पब्लिक हेल्थ यूनिट का जायजा लिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, पूर्व सीएम गहलोत का जताया आभार
सुनेल कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पब्लिक हेल्थ यूनिट का जायजा लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का आभार जताया है।यूथ कांग्रेस विधानसभा मीडिया प्रभारी बलराज जयपुरी ने बताया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 85 लाख रुपए की लागत से पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण की स्वीकृति जारी की थी,जो अब बनकर तैयार हो चुकी है।