सुनेल: कुंडला प्रताप में मावठ की बारिश से मकान गिरा, बड़ा हादसा टल गया
Sunel, Jhalawar | Dec 28, 2024 सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप गांव में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि में करीब 1 बजे मावठ की बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया।पीड़ित विष्णु लाल ने बताया है कि बीती रात में तेज बारिश हुई थी और इस बारिश के दौरान उसके मकान की एक दीवार गिरने से मकान का अगला हिस्सा ढह गया।हादसे के समय मकान के अंदर पति-पत्नी व उनके तीन बच्चे भी सोए हुए थे।