सुनेल: ग्राम पंचायत कार्यालय सुनेल में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Sunel, Jhalawar | Dec 27, 2024 सुनेल के ग्राम पंचायत कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को सरपंच प्रतिनिधि बलराज जयपुरी की अगुवाई में श्रदांजलि अर्पित की गई।जयपुरी ने नम आँखों के साथ अपने विचार रखे एवं कहा की डॉ मनमोहन सिंह जैसा प्रधानमंत्री हमे कभी नही मिलेगा।उनके इस दुनिया से जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।