सुनेल: सुनेल कस्बे में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, कई टीमें लेंगी भाग
सुनेल कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वाल्मीकि क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। क्लब के सदस्य पवन तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेगी।मुख्य अतिथि उप सरपंच जितेंद्र मंडलोई ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि उप सरपंच के साथ अन्य मौजूद रहे।