हरिद्वार: कनखल में 3 जगह चोरी करने वाला शख्स CCTV में कैद, पुलिस धरपकड़ में जुटी
बीती रात कनखल में 3 जगह चोरी कर पुलिस की नींद उड़ाने वाला शख्स CCTV में कैद हुआ है। पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। पत्थर की दुकान, मंदिर और एक घर में चोरी करने वाले आरोपी का CCTV सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। CO सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।