हरिद्वार: भेल कंपनी में लगे टावर से तार और मॉड्यूल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, चोरी का तार और मॉड्यूल बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भेल कंपनी में लगे एयरटेल कंपनी के टावर से तार और मॉड्यूल चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम कृष्ण गुप्ता है जो विश्व लोक कॉलोनी का निवासी है। आरोपी ने एक सप्ताह पहले टावर से तार और मॉड्यूल चोरी कर लिए थे। इसलिए उसके कब्जे से तार और एक मॉड्यूल पुलिस ने बरामद किया है। संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश।