हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार, रावली महदूद से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद
सिडकुल पुलिस ने बीती 31 अक्टूबर को चोरी हुए ई रिक्शा के मामले में CCTV की मदद से एक आरोपी को रावली महदूद से गिरफ्तार कर ई रिक्शा भी बरामद कर लिया है। रोशनपुरी निवासी आयुष उर्फ आशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।