गोरखपुर: बुधवार से जनसुनवाई करेंगे DM-SSP, सीएम कार्यालय देखेगा; सीएम की नाराजगी के बाद बढ़ी सख्ती, जारी हुआ आदेश
जिला स्तर पर जनसुनवाई को गंभीरता से न लेने पर सीएम ने नाराजगी जताई है।समीक्षा में सीएम कार्यालय ने पाया है कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है,जिन्हें आसानी से जिला स्तर पर निस्तारित किया जा सकता है।सीएम की नाराजगी के बाद उनके कार्यालय की ओर से सभी पुलिस आयुक्त,जिलाधिकारी एवं SSP को पत्र भेजकर सख्त हिदायत दी गई हैं