सेवढ़ा: रतनगढ़ माता मंदिर में 24 घंटे में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 5 हजार सर्प बंध कटे; प्रशासन अलर्ट
Seondha, Datia | Nov 10, 2026 रतनगढ़ माता मंदिर पर दीपावली भाई दूज मेले पर 24 घंटे में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए एवं 5 हजार से अधिक सर्प बंध काटे गए। मान्यता है कि किसी को भी सर्प काट लेता है तो वह कुंवर बाबा के नाम से उस जगह बंद लगा देता है और दीपावली भाई दूज पर इस मंदिर पर आना पड़ता है। जैसे ही वह सिंध नदी पार करता है, उसे फिर से आने लगता है एवं वह बेहोश हो जाता है।