बाँकेबाजार प्रखंड के फतेहपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को आदर्श युवा क्लब फतेहपुर–बाँकेबाजार के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्देशक रविन्द्र कुमार यादव ने दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को