Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनी हाइड्रोजन ट्रेन: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से बदलेगी रेल यात्रा की तस्वीर: शहरी विधायक प्रमोद विज विकसित भारत के नए संकल्प को आयाम देगी योजनाएं: मनमोहन भडाना हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धि: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ हरियाणा बना ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी, प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मिला नया आयाम हाइड्रोजन ट्रेन से विकसित भारत की रफ्तार होगी तेज आर्य पीजी कॉलेज सभागार में लाइव प्रसारण के दौरान गूंजीं तालियां जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि पानीपत, 17 जुलाई। स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज सभागार में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के जींद रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को शुभारंभ करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की ओर तेजी से बढ़ रहा है और रेलवे में हो रहा यह परिवर्तन आने वाली पीढिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्मृति चिन्ह देकर मंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने विशिष्ठ अतिथियो का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में विकास योजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है। आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और कौशल विकास जैसी योजनाओं ने लोगों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी भेंट कीं। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई पहचान देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को इस ऐतिहासिक परियोजना की सौगात मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाली परियोजना है। इससे भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जो भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल तकनीक का नेतृत्व कर रहे हैं। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक रेल परियोजना नहीं बल्कि भारत की वैज्ञानिक क्षमता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। यह नई तकनीक देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी और रेलवे के माध्यम से विकास एवं संस्कृति को जोडऩे का कार्य करेगी। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के विकास में नया अध्याय जोडऩे वाली ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और यह परियोजना भविष्य की स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था की मजबूत नींव बनेगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें। उन्होंने सभी नागरिकों को इस उपलब्धि की बधाई दी। जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। यह परियोजना विकसित हरियाणा और विकसित भारत के सपने को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल रेल सेवा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को पूरे ध्यान से सुना तथा विभिन्न अवसरों पर तालियां बजाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 17, 2026

MORE NEWS

विकास के नाम पर खोद दी गली, 4 महीने बाद भी हाल बेहाल...
#problem 
#nagarnigam 
#public 
#muncipalcorporation 
#sururpur 
#Faridabad 
#voiceoffaridabad 
#Voiceoffreedom

विकास के नाम पर खोद दी गली, 4 महीने बाद भी हाल बेहाल... #problem #nagarnigam #public #muncipalcorporation #sururpur #Faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 17, 2026

जींद से हरियाणा को ₹14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जींद से हरियाणा में विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री द्वारा ₹14,700 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसे हरियाणा के साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के तहत हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हाइड्रोजन बस के माध्यम से बल्लभगढ़ पहुंचे। उन्होंने अटल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत रैली’ के जिला स्तरीय लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि यह दिन केवल जींद और हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक है। भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन आत्मनिर्भरता, नवाचार, हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की दिशा में देश की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूत करती है।

कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के बाद बल्लभगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए आवासों की चाबियां सौंपी गईं। इसके साथ ही हरियाणा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का भी वितरण किया गया। विपुल गोयल ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि जींद से मिली विकास परियोजनाओं की यह सौगात हरियाणा के आधारभूत ढांचे को मजबूती देने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। इससे प्रदेश को ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर, मेयर प्रवीण जोशी, विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, टेकचंद शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

जींद से हरियाणा को ₹14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जींद से हरियाणा में विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री द्वारा ₹14,700 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसे हरियाणा के साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के तहत हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हाइड्रोजन बस के माध्यम से बल्लभगढ़ पहुंचे। उन्होंने अटल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत रैली’ के जिला स्तरीय लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि यह दिन केवल जींद और हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक है। भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन आत्मनिर्भरता, नवाचार, हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की दिशा में देश की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूत करती है। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के बाद बल्लभगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए आवासों की चाबियां सौंपी गईं। इसके साथ ही हरियाणा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का भी वितरण किया गया। विपुल गोयल ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जींद से मिली विकास परियोजनाओं की यह सौगात हरियाणा के आधारभूत ढांचे को मजबूती देने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। इससे प्रदेश को ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर, मेयर प्रवीण जोशी, विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, टेकचंद शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jul 17, 2026

Panipat, Panipat | Jul 17, 2026