प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में खाद्य विभाग ने की नमूना कार्रवाई
त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान जारी
आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दूध संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा आलोट क्षेत्र के ग्राम दूधिया स्थित श्यामलाल दूध संग्रहण केंद्र से मिक्स्ड दूध तथा महाकाल मावा भट्टी से मावा का नमूना लिया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026