मुलताई: मुलताई बस स्टैंड पर अचानक बेहोश होकर गिरने से बुजुर्ग महिला को लगी चोट, समाजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल
Multai, Betul | Oct 16, 2024 नगर के बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 पर एक बुजुर्ग महिला अचानक से बेहोश होकर गिर गई। अचानक बुजुर्ग महिला के बेहोश होकर गिरने से आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी राकेश पटेल और मृत्युंजय पटेल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला की मदद की। वहां से गुजर रहे ऑटो के माध्यम से महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।