देखिए चित्रकूट क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सुंदर सा विकास, जो वोट लेने के बदले जनता को दिए दल दल वाली सड़क का सौगात।
मझगवां- पहाडी खेरा मार्ग हुआ बद से बद्तर.. सड़क की यह दुर्दशा की गाड़ी वाहन छोड़िए पैदल चलना भी हुआ दुश्वार... यह सड़क दो जिलों को आपस में जोड़ने का काम करतीं ही हैं इसके साथ ही मझगवां क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आने जाने का मात्र एकलौता मार्ग है... जिसके सहारे रोज़मर्रा की जरूरतों के साथ अन्य जरूरी काम के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग इस दल दल भरी सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं... इस दुर्दशा के जिम्मेदार लोकनिर्माण विभाग तो है ही इसके साथ क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी है जो चुनाव के समय इन्हीं सड़कों से वोटरों के घर पहुंचकर बड़े बड़े विकास की बातें करकर अपने पक्ष में वोट डलवाने का काम करते हैं और चुनाव जितने के बाद जनता की समस्याओं की तरफ मुंह उठाकर देखना पसंद नहीं करते जिसका नतीजा है कि सरकारी विभाग अपनी मनमानी करने में लगा है और जनता दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं... ।
#सतना #चित्रकूट #satna #satnanews #chitrakoot #chitrakootexpress
Indian National Congress - Madhya Pradesh Siddharth Sukhlal Kushwaha
Majhgawan, Satna | Aug 23, 2026