मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर में सांप के डसने से किसान की मौत, झाड़-फूंक में बीता कीमती समय; अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृतक घोषित
झांसी के टोडी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रेवन में खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान मातादीन कुशवाहा को जहरीले जीव ने काट लिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराई, जिससे इलाज में देरी हुई। हालत बिगड़ने पर मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।