अडकी: रूमचू और रूगड़ी गांव के बीच जंगल में भीषण आग लगी
अड़की के रूमचू और रूगड़ी गांवों के बीच जंगल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए करीब एक से डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें रूमुचू गांव की ओर बढ़ने लगीं, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया।आग पर काबू पाने के लिए गांव के करीब 300 लोग, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल थीं, पूरी ताकत से जुट गए। ग्रामीणों