नगर पालिका टीकमगढ़ की प्रभारी अध्यक्ष ने किया अंबेडकर चौराहे से बैकुंठी तक सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण
नगर पालिका टीकमगढ़ की प्रभारी अध्यक्ष ने आज नगर के अंबेडकर चौराहे से बैकुंठी तक सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों के अनुसार किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
प्रभारी अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी ली गई।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री निशांत भूरिया, इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
#collectortikamgarh
56 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026