चक्रधरपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव पहुंचेगा रथ, 18 से 24 नवंबर तक चक्रधरपुर में होगा सात दिवसीय महायज्ञ
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में 18 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को सफल बनाने के लिए केंद्रीय समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को वी टू भवन के पास स्थित सभागार में समिति की बैठक हुई।