पाली: थाना नाराहट पुलिस ने संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 3 को किया सीज
Pali, Lalitpur | Apr 11, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए शुक्रवार शाम के समय आठ वाहनों पर चलाने की कार्यवाही की। साथ ही तीन वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया गया है। एसएसआई नाराहट राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों की चोरी व अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।