मेहदावल: संतकबीरनगर में नकली डीएपी बनाने और बेचने का मामला, दो प्रतिष्ठान सील
संतकबीरनगर में नकली डीएपी खाद बेचने के आरोप में दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शिकायत पर खाद की जांच हुई और दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। पुलिस और विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।