ग्वालियर गिर्द: नगर निगम के EE रिटायरमेंट से पहले 36 लाख का बिल पास कराने के बदले रिश्वत लेते पकड़े गए
रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। 36 लाख रुपए का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त ने गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे उन्हें 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।