चंदला: राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने किया बछौन के नवीन भवन का भूमिपूजन, बोले- शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे चंदला विधानसभा के बछौन मंडल में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ₹10 लाख की लागत से बनने वाले शासकीय कन्या प्राथमिक शाला बछौन के नवीन भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि चंदला विधानसभा के गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं मिले।