करछना: धरवारा व कोहडा़र घाट के मध्य टोंस नदी में अज्ञात युवक शव मिलने से फैली सनसनी
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा-कोहड़ार घाट गांव के मध्य टोंस नदी में सोमवार शाम 4 बजे एक युवक का शव पानी में देखा गया। जिसकी खबर फैली तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर करछना थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। जिसकी पहचान न होने की दशा में पुलिस शव पोस्टमार्टम भेज दिया।