हरिद्वार: नंद विहार कॉलोनी स्थित उद्योगपति के घर पर आयकर विभाग की दिन भर चली छापेमारी, मीडिया को रक्खा गया दूर
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नंद विहार कॉलोनी स्थित उद्योगपति के घर पर गुरुवार को आयकर विभाग की दिनभर छापेमारी की कार्रवाई चली। इस दौरान पूरी कार्रवाई से मीडिया को दूर रखा गया, मौके पर ज्वालापुर पुलिस भी तैनात रही। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट की अगवाई में पूरी कार्रवाई देर रात भी जारी रही ।