मधेपुरा: इंकलाबी नौजवान सभा और AISA ने महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार व हिंसा के खिलाफ मधेपुरा में निकाला प्रतिवाद मार्च
कोलकाता और मुजफ्फरपुर में लड़की के साथ बलात्कार व हत्या की घटना के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा ने रविवार को मधेपुरा में प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध जताया। जिला संयोजक कृष्ण कुमार ने कहा कि विगत 5-6 दिनों में बलात्कार व हत्या की बेहद अमानवीय घटनाएं हुई है, जो शासन प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहा है।