मधेपुरा: पटना में छात्र जदयू के नेताओं ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, BNMU की समस्याओं से कराया अवगत
मधेपुरा के छात्र जदयू के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से पटना में मुलाकात की। छात्र जदयू के बीएनएमयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। कुलपति पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाए।