मधेपुरा: शिक्षा विभाग के खाता से फर्जीवाड़ा कर करीब 3 करोड रुपए निकासी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक स्थित शिक्षा विभाग के सरकारी खाते से करीब 3 करोड रुपए का फर्जीवाड़ा कर निकासी करने वाले करने के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी साहुगढ़ भगवानपुर वार्ड संख्या 22 निवासी रघुनंदन यादव के बेटे राजेश कुमार है। इसको लेकर एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।