*बिलासपुर।*
बिलासपुर के आराध्य देव बाबा नाहर सिंह जी मंदिर परिसर में चल रहे "शारदोत्सव दुर्गा पूजा" में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपनी सुरीली आवाज से महामाई का गुणगान किया और भक्तों को खूब झुमाया। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल एवं समाजसेवी हरीश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भजन संध्या का आगाज गायक महेश बंसल ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद मंच पर आए भजन गायक अभिषेक सोनी ने गुरु वंदना सतगुरु मेरे कलम हाथ तेरे से शुरुआत करते हुए तैनू कित्थे मैं बैठावा, आओ मात जी त्वाड़ा मंदर सजाया है, नैन तेरे मां नैना देवी, मां मेरी लाडलिए, दिल फुलां दा बनाया मेरी मां, न रोल माइए, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम, नाम मेरी राधा रानी का, पितला री बाल्टीए, अखियां ला बैठी हारा वाले दे नाल एवं बइयां पकड़ लो मेरी हो मैं तां कृष्णा तेरी हो जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर पूरा पंडाल झूम उठा।
वहीं, डॉ. मल्लिका नड्डा ने भजन गायक अभिषेक सोनी को हिमाचली टोपी, माता रानी की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी पूरी टीम को भी माता की चुनरी से नवाजा। इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष जमना देवी, स्वतंत्र संख्यान, कमल गौतम, स्वदेश ठाकुर, चमन गुप्ता, मोहित संख्यान, अभिषेक मिश्रा, सुनील राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।