बिलासपुर अग्निशमन केंद्र के कुनबे में एक और वाहन जुड़ गया है। केंद्र को हाल ही में क्विक रिस्पॉंस व्हीकल (क्यूआरवी) मिला है। इस वाहन के माध्यम से आग लगने की घटनाओं पर तेजी से पहुंचकर प्रारंभिक स्तर पर आग को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। छोटे स्तर की आग की घटनाओं में यह वाहन विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकता है।अग्निशमन केंद्र बिलासपुर के स्टेशन फायर ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह वाहन हाल ही में केंद्र को उपलब्ध हुआ है। इससे पहले भी केंद्र में अन्य दमकल वाहन मौजूद हैं, जिनके माध्यम से आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है।