दरभंगा: दरभंगा शहर में कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई पूजा पंडालों में पुलिस तैनात दिखी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश के आलोक में शहर में हो रहे कई पूजा पंडालों में पुलिस बल को तैनात किया गया। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दरभंगा के बाकरगंज में रविवार की शाम 5:30 बजे यहां पुलिस बल तैनात थे और आने जाने वाले सभी लोगों पर नजर बनाए हुए थे।