करेड़ा: किडिमाल ग्राम पंचायत में चोरों ने 2 दुकानों से नकदी व खाद्य सामग्री चुराई, मौके पर मिला चाकू
करेड़ा थाना क्षेत्र के किडिमाल ग्राम पंचायत में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि को दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी व खाद्य सामग्री चुरा कर ले गए। वहीं चोर हड़बडी में घटना स्थल पर चाकू छोड गए। घटना की सूचना पर करेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुकानदारों की रिपोर्ट कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करी।