करेड़ा: नींबिया में उत्पात मचाने वाले 5 आरोपितों को करेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के निंबिया गांव में पिछले दिनों देर रात एक मकान पर धावा बोलकर दो कारों में तोडफ़ोड़ कर पत्थर फेंक ने के मामले में करेड़ा पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों को अदालत में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।