चूरू: ढाणी रिणवां में युवक की पीटकर हत्या मामले में न्याय की गुहार, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई
Churu, Churu | Jul 2, 2025 चूरू जिले के सालासर थानांतर्गत ढाणी रिणवां में युवक की पीटकर हत्या मामले में पीड़ित परिवार न्याय के लिये भटक रहा है। अब परिवार के लोगों ने चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतक बंशीलाल के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून 2025 को 64 वर्षीय झाबरमल ने सालासर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।