हेरहंज: हेरहंज बाजार टाड़ में दुर्गा पूजा समिति का गठन, अक्षय कुमार साहू बने अध्यक्ष
हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टाड़ में दुर्गा पूजा मानने को लेकर जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा का त्यौहार धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके सफल संचालन को लेकर एक कमेटी गठित की गई जिसके अध्यक्ष अक्षय कुमार साहू को चुना गया। इसके अलावा पीयूष गुप्ता को सचिव तथा रिशु गुप्ता को चुना गया l