मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शुक्रवार के दिन 5 बजे थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद फरार चल रहा आरोपी अपने गांव में मौजूद है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस्माईलपुर गांव निवासी संजीव दास को गिरफ्तार किया।