आज दिनांक 17 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार एवं माननीय अध्यक्ष, बिहार की अध्यक्षता मे *बिहार लोक सेवा आयोग पटना की अध्यक्षता में एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा* के सफल संचालन हेतु VC के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी पुलिस अधीक्षक के बैठक की गई, जिसमे जहानाबाद जिले से जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार भी शामिल हुए।
बैठक मे परीक्षा की प्रस्तावित तिथि दिनांक 26 जुलाई 2026 को बिहार लोक सेवा आयोग पटना की अध्यक्षता में एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा मे जहानाबाद जिले में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजन के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारी सुचिता बरकरार रखने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा के सफल आयोजन करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी और अपर समाहर्ता को निदेशित किया गया । साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधा बिजली पानी चहारदीवारी रौशनी साफ सफाई आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar