कांके: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र से घटना को अंजाम देने से पहले दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2024 अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर राम उरांव और धीरज उरांव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास पुलिस ने दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस बरामद किए है।