कांके: रांची के मेन रोड में हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर जेएमएम अल्संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने बांटी मिठाई
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2024 रांची के मेन रोड में हेमंत सोरेन के फिर से एक बार मुख्यमंत्री बनने पर जेएमएम अल्संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान बीते देर शाम लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री बने हैं यह हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से झारखंड तेजी से विकास करेगा।