हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली 5 महिला टप्पेबाज गिरफ्तार, दिल्ली से हरिद्वार में आकर करती हैं वारदात
कनखल क्षेत्र में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली पांच महिला टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं और यात्रा सीजन में हरिद्वार आकर यात्रियों का सामान चोरी कर फिर से दिल्ली भाग जाती है। लेकिन इस बार कनखल थाना प्रभारी भावना कैंथोला की मुस्तैदी के चलते सभी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।