इटावा: कोठी चाँदनपुर में अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की मूर्ति, विधायक ने लगवाई नई मूर्ति, सौंदर्यीकरण के लिए दिए ₹10 लाख
Etawah, Etawah | Aug 13, 2026 कोठी चांदनपुर गाँव में कुछ अराजक तत्वों ने गाँव में लगी भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया, उक्त घटना से ग्रामीण आहत और आक्रोशित हो गए, जैसे ही इसकी सूचना भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया को मिली तो वे मौके पर पहुंची और उन्होंने बाबा साहब की मूर्ति पुनः लगवाई और साथ नही साथ विधायक निधि से 10 लाख रुपये दिये।