हुज़ूर: भोपाल की कोलार इलाके में तीन घरों के टूटे ताले
Huzur, Bhopal | May 26, 2024 भोपाल के दानिश हिल्स व्यू कॉलोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने धावाबोल दिया। बदमाश एक के बाद एक तीन घरों में दाखिल हुए।दो घरों से चोर नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। एक मकान से आरोपी खाली हाथ ही लौट गए। कोलारपुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जारही है।