राघोपुर: जहाज क्रॉसिंग के लिए खुला जर्मींदारी घाट पीपा पुल, तीन घंटे तक आवागमन ठप, भीषण जाम में फंसे हजारों लोग
वैशाली जिले में शुक्रवार दोपहर बिदुपुर के जर्मींदारी घाट पर बने पीपा पुल को जहाज क्रॉसिंग के लिए खोल दिए जाने से करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। राघोपुर प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पीपा पुल के खुलने से लोगों की आवाजाही ठप हो गई।