बीकानेर से जाने और आने वाली सियालदह कोलकाता बीकानेर एसी दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गया रेलवे स्टेशन पर करवाने बाबत जनहितार्थ ज्ञापन दिया
बीकानेर आगमन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने मुलाकात कर, बीकानेर से जाने और आने वाली सियालदह कोलकाता बीकानेर एसी दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गया रेलवे स्टेशन पर करवाने बाबत जनहितार्थ ज्ञापन एवं सुझाव पत्र सौंपा।। आज दिनांक 21 जून 2026 को बीकानेर शहर के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बीकानेर से सियालदह कोलकाता स्टेशन के लिए दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12260 जो की बीकानेर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 1:30 पर सियालदह कोलकाता पहुंचती है ।यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार ,गुरुवार शुक्रवार के दिन चलती है।। चुंकी उक्त ट्रेन आने और जाने दोनों समय धार्मिक स्थल गया जी रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है प्रिया स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण बीकानेर व आस पास के हजारों यात्री गया जाने के लिए गया रेलवे स्टेशन से 70 किलोमीटर दूर कोडरमा जंक्शन उतरकर वापस स्टेशन दूसरे संसाधनों से आना पड़ता है।। गया रेलवे स्टेशन एक धार्मिक स्थल है जो की पुरानी के ऐतिहासिक और सनातन हिंदू धर्म में विश्व विख्यात है हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गया में फल्गु नदी में पितृपक्ष ,श्राद्ध पिंडदान ,पितरों की मुक्ति के लिए पूरे भारत देश सहित बीकानेर शहर से यात्रीगण पूरे साल भर निरन्तर रोजाना आते रहते हैं। अगर उक्त ट्रेन बीकानेर से सियालदह है दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12260 का आते-जाते वक्त 5 मिनट का ठहराव हो गया स्टेशन पर हो जाए तो पवित्र धार्मिक स्थल पर बीकानेर से जाने वाले यात्रीगण सुबह 7:00 बजे गया स्टेशन पहुंच सकते हैं जिससे अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर वापसी में इसी ट्रेन संख्या 12259 गया से रात 10:00 बजे इसी ट्रेन से बीकानेर आसानी से वापस आ सकते हैं।।
इस महत्वपूर्ण विषय पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि निश्चित रूप से हम इस ट्रेन का ठहराव ,हिंदू धार्मिक स्थल गया रेलवे स्टेशन पर करने के लिए प्रयास करेंगे।। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल साहब ने भी दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव के लिए रेल मंत्री जी को आग्रह किया।