घाघरा: ब्ररांग गांव में श्रमदान से कच्ची सड़क की मरम्मत
Ghaghra, Gumla | Dec 27, 2024 घाघरा प्रखंड के ब्ररांग गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए करीब तीन किलोमीटर तक कि कच्ची सड़क का मरम्मत किया है।इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सड़क में गड्ढे होने से आवागमन काफी जोखिम भरा रहता था खासकर बीमार व डिलेवरी मरीज को जान जोखिम में लेकर अस्पताल पहुँचाया जाता है।इस सड़क के लिये कई बार प्रखंड का चक्कर लगा चुके है बावजूद कोई हल नहीं हुवा।