घाघरा: टाँगर सिकवार में पौस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Ghaghra, Gumla | Dec 26, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के टागरसिकवार में पौस मेला में समिति के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसाई उपेंद्र पाठक एवं गाँव के पहान बद्री पंचायत के मुखिया फिरंगी उराव व समिति से सोमनाथ लोहरा गणेश चौरसिया रिंकू चौरसिया राजेश ठाकुर समिति के पदाधिकारी गण ने सामूहिक रूप से फिताकाट कर संस्कृति कार्यक्रम का आरंभ किया।