मऊरानीपुर: बेरवई में 100 केवी ट्रांसफॉर्मर खराब, 2 दिन से 75% आबादी अंधेरे में; बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल
झांसी के टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बेरवई में 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से करीब 75 प्रतिशत आबादी दो दिन से बिजली संकट झेल रही है। बिजली न आने से पानी की मोटरें बंद हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बरसात के बीच अंधेरे में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर बना हुआ है। जेई धर्मपाल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की मांग विभाग को भेज दी गई है और