पूरनपुर: शेरपुर कला में कनेक्शन काटने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, कार्रवाई के बिना नोटिस देने का आरोप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीम द्वारा कुछ लोगों के बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटे जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि पहले उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाना चाहिए, इसके बाद ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की